पूर्व विधायक चौहान ने जनजागरण अभियान के तहत आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ मंडलो का किया दौरा | Purv vidhayak chouhan ne janjagran abhiyan ke tahat ambua jobat evam udaygad mandlo ka kiya doura

पूर्व विधायक चौहान ने जनजागरण अभियान के तहत आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ मंडलो का किया दौरा

पूर्व विधायक चौहान ने जनजागरण अभियान के तहत आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ मंडलो का किया दौरा

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भाजपा संगठन द्वारा प्रदेशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ सेवा ही संगठन के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने ग्राम आंबुआ, जोबट और उदयगढ़ मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेटकर वर्तमान परिस्थितियों व सामने आने वाली चुनोतियों पर चर्चाकर कार्यकर्ताओं से यह आग्रह किया कि वे क्षेत्र मे घुमकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अमुल्य योगदान देकर मानवता को बचाने का कार्य करे। श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कोरोना की इस जंग में सभी लोगों को मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है, जिसका लाभ सभी लोगों को लेना चाहिए, ताकि आम गरीब से लेकर समाज के सभी लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके। अपने दौरे के दौरान चौहान ने आंबुआ के सोसायटी में पहुंचे एवं वहां केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क दिए जा रहे अनाज का वितरण कर जानकारी भी प्राप्त की | चौहान ने  कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आम जनता के बीच जाकर कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी देकर टीकाकरण क्यों आवश्यक है इस पर भी बातचीत करे। चौहान ने कहा कि कई लोगों को वैक्सीन को लेकर गलत फैमी है उन्हें हमे जागृत करना होगा | जन जागरण अभियान के दौरान आबुंआ मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्की माहेश्वरी, अनिल भाई, बबलु पटेल, उदयगढ़ मंडल अध्यक्ष राजू मुवेल, भाजपा जिला महामारी मांगीलाल चौहान, प्रकाश भाई, मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

पूर्व विधायक चौहान ने जनजागरण अभियान के तहत आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ मंडलो का किया दौरा


Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News