शादी, विवाह, शवयात्रा की अनुमति के लिए किया व्हाट्सअप नंबर जारी | Shadi vivah shavyatra ki anumati ke liye kiya whatsapp number jari

शादी, विवाह, शवयात्रा की अनुमति के लिए किया व्हाट्सअप नंबर जारी

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले में कोरोना नियंत्रण एवं बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है। जारी आदेशानुसार शादी/विवाह, शवयात्रा में सम्मिलित होने के लिए व्यक्तियों की संख्या निर्धारित कर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य की गयी है। 

सुविधा की दृष्टि से दिवंगत परिवार के सदस्यों को शवयात्रा की अनुमति प्राप्त करने के लिए कार्यालय में आने-जाने की परेशानी ना हो इस हेतु अनुमति ऑनलाईन व्हाट्सअप के माध्यम से दी जायेगी। व्हाट्सअप नंबर पर मृतक के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर शवयात्रा की अनुमति प्राप्त कर सकते है। 

अनुभाग बुरहानपुर के लिए महेश तायडे़ व्हाट्सअप नंबर 88171-11012 व योगेश महाजन व्हाट्सअप नंबर 99776-49349 है। अनुभाग नेपानगर के लिए आकाश गर्ग व्हाट्सअप नंबर 81097-77625 और भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी व्हाट्सअप नंबर 97705-78177 पर व्यक्ति अनुमति हेतु संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments