संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया
बदनावर - संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर परिषद बदनावर के द्वारा ,अम्बेडकर चौराहे पर स्थिति बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया।
आज प्रातः नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने निकाय के कर्मचारियों के साथ प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर पुष्प चढ़ाए व माल्यार्पण किया।इस मौके पर निकाय की सब इंजीनियर आराधना डामोर, जगदीश महावी,मुकेश पाठक,कमलेश पाटीदार,मनमोहन राठौड़,कांतिलाल शर्मा, गजेन्द्र शर्मा,ओम गुर्जर,आदि ने माल्यार्पण किया, रमजानी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad