रंगपंचमी पर मप्र में 1.28 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका | Rangpanchmi pr MP main 1.28 lakh logo ne lagwaya corona ka tika

रंगपंचमी पर मप्र में 1.28 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

रंगपंचमी पर मप्र में 1.28 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
फ़ाइल फ़ोटो

कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है तो लोगों में इससे बचने की समझ भी विकसित हो रही है। रंगपंचमी जैसे प्रमुख त्योहार पर प्रदेश के 1 लाख 519 लोगों ने टीका लगवाया है। आमतौर पर लोग त्योहारों को धूमधाम से मनाते आए हैं। ऐसे मौकों पर जरूरी काम तक टाल देते हैं। इस रंगपंचमी को लोगों ने काफी सतर्कता दिखाई है। बीते सालों की तुरह धूमधाम और भीड़भाड़ में त्योहार नहीं मनाया। 1 लाख 28 हजार 519 लोगों ने टीका लगवाना ज्यादा बेहतर समझा। प्रदेश में टीका लगवाने वालों का आंकड़ा शनिवार शाम तक और बढ़ जाएगा। सरकार ने 4 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 7 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। कुछ तो चलित केंद्र भी होंगे, जो एक से दूसरे जगह जाकर लोगों को टीके लगाने की सुविधा देंगे। इसके लिए विभिन्‍न केंद्र स्‍थापित किए गए है, जहां लोग खुद भी जा रहे है और दूसरे को भी जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 38 लाख 89 हजार 87 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 45 से 60 साल उम्र के 6 लाख 19 हजार 821 लोग हैं। जबकि 60 साल से अधिक के 19 लाख 57 हजार 219 लोग हैं। इनमें से 7 लाख 98 हजार 54 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्करों को पहला डोज और 5 लाख 13 हजार 993 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post