नारी सम्मान का एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए: आयुक्त श्री भूमरकर
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकमान्य तिलक बहुउद्देशीय मंडल गुजराती समाज मार्केट बुरहानपुर द्वारा नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी मातृशक्ति को पुष्प अर्पित कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगम आयुक्त भगवानदास भुमरकर एवं विशेष अतिथि श्रीमती प्रगति ताईं चापोरकर सिरपुरकर थी। नारी सशक्तीकरण सम्मान में श्री भुमरकर कहते हैं कि नारी सम्मान मात्र एक दिन ही नही करना चाहिए बल्कि हर दिन करना चाहिए। नारी सम्मान में श्रीमती प्रगति ताईं चापोरकर सिरपुर ने माता जिजाऊ की महानता पर कहा कि शिवाजी महाराज की सफलता के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर लोकमान्य तिलक बहुउद्देशीय मंडल के अध्यक्ष सुभाष जाधव सभी सदस्यों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।
प्रगति ताई का विकलांग समिति ने किया सम्मान
विश्व महिला दिवस पर प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति ने भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति ताई सिरपुरकर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थानीय प्रतापपुरा स्थित कालंका माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
समिति के अध्यक्ष अजय अयरे ने बताया कि प्रगति ताई समाज सेवा के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रीय है। महिला दिवस पर उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रगति ताई को पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदाशिव दवे, भारत आगे, हमीद गुलफाम खान आदि मौजूद थे।