महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान | Mahila divas pr mahilao ka kiya samman

महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान

खलघाट/धार (मुकेश जाधव) - सोमवार को ग्राम पंचायत परिसर में विश्व महिला दिवस व महिला शशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत खलबुज़ुर्ग में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दूबे थे। वही ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा मंच पर बैठे सभी महिलाओं का पुष्प मालाओं द्वारा सम्मान किया गया। विभाग की महिलाओं को महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम में निमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सुनीता दूबे जिला उपाध्यक्ष बाल विकास विभाग सुपरवाइजर बबली डावर स्वास्थ्य विभाग से खलघाट आरोग्य हॉस्पिटल महिला विशेषज्ञ मनीषा पटेल एरिया सुपरवाइजर कुसुम झा मांझी समाज से लीला बाई मधुकर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक तथा एनिएम इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नगीन सोनी ने महिलाओं को सम्बोधित भी किया साथ ही साथ पंचायत सचिव सेवकराम चौधरी ने भी महिला दिवस के अवसर पर बधाई दी व लॉक डाऊन में ऐसी खतरनाक बीमारी में सभी विभाग ने सराहनीय काम किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अनिता शर्मा नूरी मंडलोई अमृता, पूजा शिवदे, अवंता रावत, सुगंध वास्केल, ममता वर्मा, मालती भालसे, परमिला शर्मा , गायत्री वर्मा, रेखा वर्मा, सुमन चौहान, आदि महिलाओं का इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया आभार सरपंच प्रतिनिधि दिलीप मौर्य ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post