जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यमंत्री विभाष उपाध्यक्ष का किया स्वागत
आगर मालवा (अंकित दुबे) - गुरुवार को त्रिवेणी संगम ताखला पर श्रीदेवनारायण कथा कार्यक्रम में शामिल में होने आए मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय का स्वागत युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकरण मीणा पायली के नेतृत्व में हार माला एवं साफा बांधकर किया गया। राज्यमंत्री उपाध्याय ने कहा कि त्रिवेणी संगम ताखला पर्यटन की दृष्टि से अति रमणीय स्थल है। जल्द ही त्रिवेणी संगम ताखला को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, गिरजाशकर राठौर, अभिषेक बजाज, घनश्याम बंसिया सरपंच मोड़ी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन सेन, महामंत्री संतोष चौधरी,विनय शर्मा राहुल बंसिया, अनिल चौधरी, सारथी युवा मंडल अध्यक्ष जगदीश परमार आदि उपस्थित रहे।