हरियाणा में कांग्रेसियों द्वारा महिलाओं का अपमान किये जाने के विरोध में किया घेराव | Hariyana main congressiyo dvara mahilao ka apman kiye jane ke virodh main kiya gherav

हरियाणा में कांग्रेसियों द्वारा महिलाओं का अपमान किये जाने के विरोध में किया घेराव

हरियाणा में कांग्रेसियों द्वारा महिलाओं का अपमान किये जाने के विरोध में किया घेराव

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कहा महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरूवार शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यालय होटल मधुबन का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिलेभर की महिला मोर्चा कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हुईं और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल हरियाणा में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने कांग्रेस की ही महिला विधायक से ट्रेक्टर खिंचवाया। यह वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद महिला मोर्चा ने इसका विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया।

इस दौरान पूर्व महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के विधायक ने कांग्रेस की ही महिला विधायक से ट्रेक्टर खिंचवाया। हम महिलाओं का यह अपमान सहन नहीं करेंगे। बुरहानपुर में महिला दिवस पर नगर निगम कमिश्नर ने एक महिला कर्मचारी को एक दिन का कमिश्नर बनाकर उदाहरण पेश किया। जबकि कांग्रेस में इस तरह महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है यह उचित नहीं है। पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा कपूर ने कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में इस तरह का अपमान हो रहा है। महिलाओं से बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष करूणा भट्ट ने कहा कि महिला विधायक से ट्रेक्टर खिंचवाना एक तरह से सारी महिलाओं का अपमान है। अगर कांग्रेस नेताओं में जरा सी भी शर्म होती तो वह खुद ट्रेक्टर खींचते और महिला विधायक को ट्रेक्टर पर बैठाते। इसीलिए यहाँ कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद कविता मोरे, अर्चना गड़े, वंदना पांडुरंग राठौर, किरण रायकवार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post