ग्राम पंचायत जमुनिया में जैव विविधता प्रबंधन समिति के साथ मनाया विश्व वानिकी दिवस
छिंदवाड़ा (शुभम सहारे) - छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत जमुनिया में राजस्व भूमि पर 25 हेक्टेयर क्षेत्र के जंगल मे महुआ ,भिलवा, आंवला नीम, पलाश, धावडा, के वृक्षों को बचाने एवं उनके संरक्षण का दर्पण महिला स्व सहायता समूह द्वारा संकल्प लिया गया दर्पण महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गीता मरकाम एवं समूह के अन्य 11 महिला सदस्य द्वारा इस राजस्व भूमि को हरा-भरा करने एवं समूह की आजीविका हेतु विचार विमर्श किया गया। जैव विविधता प्रबंधन समिति जमुनिया की अध्यक्ष अरविंद पटेल ने पंचायत की जैव विविधता बचाने की बात कहा एवं क्षेत्र की पुरानी बंद पडी वन रोपणी को पुनः सुधार कर इस वन रोपणो मे मुनगा प्रजाति महुआ चिरौंजी आवला के वृक्षों को स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार करने की योजना पर चर्चा की पातालकोट जैव विविधता शिक्षा परिषद ने जमुनिया ग्राम पंचायत में महिला स्व सहायता समूह एवं जैव विविधता प्रबंधन समिति के साथ मिलकर स्वरोजगार स्थापित करने नर्सरी तकनीकी से मुनगा के फसल की महत्व लघु वन उपज को शासकीय दरों के बारे जानकारी दी जैसे इमली ₹36 किलो महुआ ₹35 की आवला 45₹ दर से शासकीय समर्थन मूल्य की जानकारी एवं मुनगा के पेड़ पौधे तैयार कर मुनगा वर्षा ऋतु मे इन पौधों से आय समूह को प्राप्त हो इस विषय पर चर्चा की इस अवसर पर दर्पण स्व सहायता समूह की महिलाएं श्रीमती मीना मरकाम, ममता , सुहागा नवरेती, रखिया सरेआम, कविता उईके, विष्तो मरकाम, चंमपा भलावी, इस प्रशिक्षण अवसर पर पातालकोट जैव विविधता संरक्षक ,अध्यक्ष अन्य सदस्य उपस्थित थे।