आयुर्वेद महाविद्यालय में नवीन विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित | Ayurved mahavidhyalay main naveen vidhyarthiyo ka swagat karyakram ayojit

आयुर्वेद महाविद्यालय में नवीन विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित

आयुर्वेद महाविद्यालय में नवीन विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पंडित शिवनाथ शास्त्री स्वशासी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय मोहम्मदपुरा, बुरहानपुर में प्रधानाचार्य डॉक्टर रश्मि रेखा मिश्रा के नेतृत्व में बी.ए.एम.एस. के नवागत छात्र-छात्राओं के लिए सी.सी. आई.एम. द्वारा निर्देशित 15 दिवसीय का शुभारंभ किया गया। 

आयुर्वेद महाविद्यालय में नवीन विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ सुश्री अदिति गर्ग ने बहुत ही सुन्दर और सरल शब्दों में नवीन विद्यार्थियों को भविष्य में सफल चिकित्सक बनने हेतु मार्गदर्शन किया। नवीन शिष्यों का स्वागत और शिष्योपनयन संस्कार संस्था के गुरुजनों के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा नवीन शिष्यों और उनके अभिभावकों से चर्चा की गई। संस्था के वरिष्ठ शिक्षकगण डॉक्टर तरणिकांत मोहंती, डॉक्टर शिवकुमार आचार्य और डॉक्टर अश्विनी विद्यार्थी द्वारा भी वक्तव्य के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया। मंच संचालन डॉक्टर रोशनी वर्मा, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी और डॉक्टर राधिका गांधी गृह चिकित्सक द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post