अखिलेश वर्मा बने निरंतर बलाई समाज सेवा संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष
मनावर (पवन प्रजापत) - निरंतर बलाई समाज सेवा संगठन के संस्थापक विजय कोचले ,जिला उपाध्यक्ष हरीश अबोले,जिला महासचिव मांगीलाल राणे ,सह सचिव प्रदीप रोकड़े की अनुशंसा पर खरगोन संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोहित मनाग्रे द्वारा अखिलेश वर्मा को धार का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अजास के संभागीय अध्यक्ष पवन वर्मा उमरबन ,शांतिलाल चौहान ,रामेश्वर शिंदे , भारत फुलवरे , अजास जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया तथा वर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की।
Tags
dhar-nimad
