श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण के लिये मोहन हर्षल ताज़ने ने 1 लाख रुपये की साहयता राशि भेंट की
बोरगांव (चेतन साहू) - राम मंदिर निर्माण के कार्य के लिए सहयोग के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मोहन ताज़ने एवं हर्षल ताज़ने ने मंदिर निर्माण में निधि समर्पण में ट्रस्ट को धनराशि को समर्पित किया है।इस दौरान हर्षल ताज़ने ने कहा राम जी हमारे आराध्य हैं, और जन जन मे श्रीराम विराजमान हैं।तन मन धन और शरीर हमारे आराध्य का है।समाज का हर वर्ग मंदिर निर्माण हेतु समर्पित है।यह समर्पण निधि अभियान नही बल्कि समाज को एकता के सूत्र में बाँधने का अभियान है।
सौसर खंड प्रभारी प्रशांत क्षीरसागर ने कहा राम ही राष्ट्र और राष्ट्र ही श्रीराम राम।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान सामाजिक समन्वय का प्रतीक है। फ़र्श से अर्श को जोड़कर श्रीराम के विचारों के अनुरूप बनने वाला मंदिर है। कुछ लोग इसे चंदाजीवी बता रहे हैं, जो लोग अयोध्या की रामलीला और राम कथा बंद करा कर उस सामाजिक धार्मिक धन का दुरुपयोग नाच गाने में करते रहे हैं, उन्हे चहुंओर ऐसे ही लोग दिखाई देते हैं। जबकि अनेक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपना सहयोग किया है। ऐसे लोगों को मालुम होना चाहिए कि बच्चा बच्चा इस अभियान का हिस्सा बन गया है।वह अपने गुल्लक तक को श्रीराम जी के चरणों में समर्पित कर इस अभियान को व्यापक स्वरूप दे रहा है।
इस अवसर पर नानाभाऊ मोहोड़ पूर्व विधायक, कन्हैया लाल विभाग प्रचारक, राम भरोस डिगरसे विभाग कार्यवाह, विनोद विश्वकर्मा जिला कार्यवाह, मनोज तवले सह जिला कार्यवाह, प्रशांत क्षीरसागर खंड कार्यवाह, कैलाश सिंह नगर कार्यवाह,राहुल खंडाईत उपस्थित थे।
श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण के लिये मोहन ताजने एंंव हर्षल ताज़ने 1लाख रुपये प्रभु चरण में समर्पित किये। ग्राम बोरगांव से लगभग 3 लाख से अधिक की साहयता राशि मंदिर निर्माण हेतु संग्रहित हुई।