सोना के भाव में तेजी, चांदी भी महंगी हुई | Sone ke bhav main tezi chandi bhi mahangi hui

सोना के भाव में तेजी, चांदी भी महंगी हुई

सोना के भाव में तेजी, चांदी भी महंगी हुई

नई दिल्ली - शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जहां गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं सोने व चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:20 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 47 रुपए यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 46,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। यदि बीते सत्र की बात करें तो अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 46,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य (Gold Price) 41 रुपए यानी 0.09 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 47,063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। बीते सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 47,022 रुरए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। बाजार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी से घरेलू स्तर पर इन मूल्यवान धातुओं की कीमत में इजाफा देखने को मिला।

चांदी के भाव बढ़े

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव सुबह 10:21 बजे 232 रुपए यानी 0.33 फीसद की वृद्धि के साथ 70,664 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे बीते सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 70,432 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 222 रुपए यानी 0.31 फीसद की तेजी के साथ 71,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे बीते सत्र में मई 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 71,578 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी का भाव

कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 0.10 डॉलर यानी 0.37 फीसद की तेजी के साथ 28.24 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं चांदी की हाजिर कीमत 0.07 डॉलर यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 28.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 3 डॉलर यानी 0.17 फीसद की तेजी के साथ 1,811.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.92 डॉलर यानी 0.05 फीसद की वृद्धि के साथ 1,810.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Post a Comment

0 Comments