शहर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को सोपा ज्ञापन | Shahar ki samsyao ko lekar nagar palika cmo ko sopa gyapan

शहर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को सोपा ज्ञापन

शहर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को सोपा ज्ञापन

भिंड (मधुर कटारे) - भिंड शहर की विभिन्न समस्याओं और नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नगर कांग्रेस भिंड के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने आज नगर पालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख मांगे निम्न प्रकार  है

1 भिंड शहर में जगह-जगह सीवर लाइन और पानी की लाइन के नाम पर सड़कें खुदी पड़ी है जिससे आमजन को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जावे

2 भिंड शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं कचरा उठाने की व्यवस्था की जाए

3 राशन कार्ड और मजदूरी कार्ड मैं खाद्यान्न पर्ची लगवाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली को बंद किया जाए और पर्चियां लगवाई जाएं

4 भिंड शहर में सुभाष चंद्र बोस  तिराहे से लेकर इंदिरा गांधी  चौराहे तक बनने वाली रोड की गुणवत्ता की जांच की जाए और सड़क गुणवत्ता पूर्वक बनवाई जाए

5 मजदूरी कार्ड  बनाने के नाम पर नगर पालिका में हो रहे लेनदेन को रोका जाए

6 नगर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है जिससे आम लोगों को निकलने में परेशानी है इस समस्या को तत्काल दूर किया जावे

शहर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को सोपा ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा संजय भूता पान सिंह बाबूजी रतन चंद जैन ममता मिश्रा अशोक गुप्ता आशुतोष शर्मा महेश जाटव सुरेश पाराशर श्री कृष्ण नरवरिया पिंटू शर्मा दर्शन सिंह तोमर प्रताप सिंह यादव कुलदीप भारद्वाज आनंद शांति स्वरूप शाक्य दीपचंद तिवारी राजमणि शर्मा राजू त्रिवेदी निशांत पुरोहित अनीस कुरैशी संदीप शाक्य  अंकित पचौरी आनंद शाक्य राकेश शाक्य रामहित शाक्य गोविंद शाक्य हरी कनेरिया नीरज धकरे पवन शर्मा चंद्रपाल सिंह परिहार दीपक दुबे दीपू वीर प्रकाश श्रीवास्तव बृजेश जैन शिवम दुबे पवन कुमार शाक्य मोहर सिंह अगरिया निधि जाटव सुषमा खटीक  प्रतीक चौहान अजय जैन इमरान खान  धीरेंद्र सिंह आशीष शर्मा रामदयाल जाटव राहुल सिंह कुशवाह अंकित तोमर दुष्यंत सिंह सिंघाई प्रमोद दीक्षित बृजेंद्र कुमार  विपुल कुमार जैन कौशलेंद्र सिंह कमलेश जाटव रीना चौहान अरविंद सोनी कपिल यादव आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post