समूह से जुडकर महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सषक्त हो रही हैं-कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
समूह द्वारा संचालित स्वचालित दोना पत्तल यूनिट का किया शुभारंभ
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - आजीविका मिशन के माध्यम से समूह से जुडकर महिला सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त हो रही है। संवहनीय आजीविका गतिविधियो को स्थापित करते हुए आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है। यह बात कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उदयगढ़ द्वारा आयोजित महिला सषक्तिकरण कार्यषाला के अवसर पर कही। उन्होंने कहा समूहों से जुडने के बाद महिलाओं और उनके परिवार के जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने कहा समूह से जुडने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ परिवार एवं समाज में आर्थिक स्वालंबन हेतु आगे बढ रही है। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन एवं बालिका पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष शर्मा ने समूह सदस्यों को हर संभव सहयोग एवं ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम्र में सीता माता आजीविका समूह सेवड द्वारा तैयार आजीविका सत्तू एवं आजीविका लड्डू का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संकुल संगठन अध्यक्ष गनबाई, राज संगठन अध्यक्ष फुल्की भाई तुलसी समूह की ओर से श्रद्धा राठौड़ ने गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान तुलसी स्वयं सहायता समूह उदयगढ़ को सर्वश्रेष्ठ समूह, गौरव राठी शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक, आजीविका मिशन उदयगढ़ की टीम, सीता माता समूह सेवड को सर्वोत्तम कृषक समूह, झूमी कलमसिंह को सरस्वती महिला किसान का प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर समूह से जुडी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बैंक ऑफ बड़ौदा उदयगढ़ के द्वारा चार पथ विक्रेता को रुपया 10 हजार रूपये के चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जनपद उदयगढ़ पवन शाह, विकासखंड समन्वयक विजय सोनी ने समूह के माध्यम से की गई गतिविधियों एवं समूह से जुडने के पष्चात ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहे बदलाव के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सरपंच गजराज मौर्य, सचिव बद्री भाबर एवं रोजगार सहायक सुनील गेहलोत, कोकिला चैहान, दिनेश वसुनिया, भूरिया, कलमसिंह चैहान, नीना राठौड़, रेखा, किरण आदि ने सहयोग किया। संचालन विजय सोनी ने एवं आभार प्रदर्शन इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी के क्षेत्रीय प्रबंधक पुनीत सोनी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बडी सख्ंया में महिलाओं ने भाग लिया।
*कलेक्टर ने आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन*
कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड उदयगढ़ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही आजीविका गतिविधियों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से गतिविधि संचालन एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की। गांव भाडा खापर में जंगल आजीविका ढाबा, श्री कृष्णा ऑटो पार्ट्स मोबाइल रिपेयरिंग एवं ग्राम खुशाल बड़ी में रावत समुह संचालित कड़कनाथ मुर्गी पालन गतिविधि को देखा और वहां पर दाल मिल व आटा चक्की का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद उदयगढ़ पवन शाह, विकासखंड समन्वयक विजय सोनी एवं अन्य स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे।