कलेक्टर को खलघाट की समस्याओं से अगवत करवाया - श्री पटेल | Collector ko khalghat ki samsyao se avgat karwaya

कलेक्टर को खलघाट की समस्याओं से अगवत करवाया - श्री पटेल

कलेक्टर को खलघाट की समस्याओं से अगवत करवाया - श्री पटेल

खलघाट/धार (मुकेश जाधव) - बुधवार को धरमपुरी दौरे हेतु धार कलेक्टर श्री आलोक सिंह का धनराज पेट्रोल पम्प पर भाजपा के वरिष्ठ कमल सिंह पटेल,जीवन सिंह पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह सोलंकी,अजय कटारे,क्षेत्रीय पटवारी कमलेश सेन,पंचायत सचिव सेवक चौधरी, आदि ने श्री कलेक्टर का पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। वही श्री जीवन सिंह पटेल ने ग्राम की समस्याएं हेतु इन बिंदुओं पर समस्याओ से अवगत कराया जैसे खलघाट का सबसे पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि 30 वर्ष से भी अधिक पुराना है यह अब जर्जर अवस्था मे है इस हेतु हॉस्पिटल को गिराकर पंचायत कार्यालय व कई कर्यालय बन सकेंगे। वही धरमपुरी चौराहे पर विशाल नाली व खलघाट चौराहे पर हाई मास्क लाइट लग सके वही चोराहे पर यात्री प्रतीक्षालय महिला शौचालय आदि आवश्यकता हेतु समस्याओ से अवगत करवाते हुए श्री कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को मांग पत्र दिया गया। वही खलघाट प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा प्रेस क्लब भवन की भी बात कही जो जल्द ही भवन अलॉट करेगे। धनराज पेट्रोल पम्प पर जलपान करवा कर श्री जीवन सिंह पटेल ने ग्राम की यह मांगे पत्र के माध्यम से दी। इसके पश्चात धार कलेक्टर ने धरमपुरी बील्मामतेश्वरी महादेव मन्दिर टापू पर बन रही कटाव दीवाल का निरिक्षण भी किया।

Post a Comment

0 Comments