मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने जिला पंचायत के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण | Mantri ramkishore nano kavre ne kila panchayat ke nirmandhin bhavan ka kiya nirikshan
मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने जिला पंचायत के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
बालाघाट (देवेंद्र खरे) - मप्र शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन श्री रामकिशोर नानो कावरे एवं जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन ने आज कलेक्टर कार्यालय के पीछे जिला पंचायत बालाघाट के निर्माणाधीन भवन निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया मंत्री श्री कावरे ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती उमा माहेश्वरी से भवन निर्माण के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की समय सीमा मे एवं गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश प्रदान किये।
Comments
Post a Comment