महंगे तेल गैस पर सियासी घमासान, सिलेंडर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन | Mahange tel gas pr siyasi ghamasan

महंगे तेल गैस पर सियासी घमासान, सिलेंडर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महंगे तेल गैस पर सियासी घमासान, सिलेंडर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बोरगांव (चेतन साहू) - सरकार पर दागे ताबड़तोड़ सवाल, महंगाई पर साधा निशाना। पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सौसर बोरगांव ना. पीपला में कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया। सुबह 6 बजे से 1 बजे तक बंद का  मिलाजुला असर देखने को मिला।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के आव्हान पर महंगाई के विरोध में समर्थन करते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। पेट्रोल डीजल रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग हलकान देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों से आम आदमी परेशान वहीं राजनीतिक दल भी धरना प्रदर्शन में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post