FASTag में न्यूनतम बैलेंस पर राहत, कम होने पर सिक्योरिटी राशि से काटा जाएगा शुल्क | Fastag main nyuntam balance pr rahat

FASTag में न्यूनतम बैलेंस पर राहत, कम होने पर सिक्योरिटी राशि से काटा जाएगा शुल्क

FASTag में न्यूनतम बैलेंस पर राहत, कम होने पर सिक्योरिटी राशि से काटा जाएगा शुल्क

टोल प्लाजा पर वाहनों के बिना रूके आवागमन के लिए फास्टैग लाया गया है। अब इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने पर राहत दी गई है। बुधवार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा कि यात्री वाहनों के सेग्मेंट में फास्टैग वॉलेट में न्यूनतम राशि जमा करने की बाध्यता समाप्त की गई है। इसे टोल प्लाजा वाहन मालिकों की परेशान कम होगी। फास्टैग अकाउंट में न्यूनतम रकम नहीं होने पर टोल टैक्स सिक्योरिटी राशि के काट ली जाएगी। वहीं बैंक इसकी भरपाई अगले बार के रिचार्ज में कर लेगा। एनएचएआइ ने कहा कि इससे टोल प्लाजा पर यात्रियों का समय बचेगा। बता दें फास्टैग वॉलेट में सिक्योरिटी राशि के साथ न्यूनतन बैलेंस रखना पड़ता है। ऐसे में कई बार कम राशि होने पर टोल टैक्स में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि फास्टैग के माध्यम से हर रोज 80 करोड़ से अधिक का शुल्क जमा हो रहा है।

क्या है फास्टैग?

फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन का एक माध्यम है। जिसे पहले रिचार्ज करना होता है, जिससे टोल प्लाजा पर सरलता से भुगतान हो सके। इसे बैंक, पेट्रोल पंप और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post