भाजपा नेता भय एवं दहशत का माहौल निर्मित कर जिले की फ़िज़ा खराब करने का कुप्रयास कर रहे है-जिकां अध्यक्ष महेश पटेल
जिलाध्यक्ष पटेल ओर विधायक पटेल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा नेताओं पर किया प्रहार
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - आदिवासी बाहुल्य जिले में कभी राजनेतिक तो कभी धार्मिक गतिविधियों को लेकर भय एवं दहशत का वातावरण निर्मित कर पूर्व भाजपा विधायक ओर उनके परिजन तथा भाजपाई नेता जिले का माहौल खराब करने का कुप्रयास कर रहे है, जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विधायक कलावती भूरिया पर अगर जरा सी भी आंच आई तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। भाजपा नेताओं को बेबुनियाद बाते करने की बजाए मप्र सरकार से जिले में विकास के प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने कही।
*विधायक भूरिया पर जरा सी भी आंच आई तो जवाब बराबर मिलेगा*
पत्रकार वार्ता में पटेल बंधुओ ने बताया कि धर्म की आड लेकर आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान उनके परिजन सहित भाजपा नेता किशोर शाह, भदू पचाया आदि जोबट विधायक कलावती भूरिया को जबरन परेशान कर उनका निरंतर अपमान कर उनके खिलाफ अनर्गल अशोभनीय बयानबाजी की जा रही है। उन्हें हथियारों से लैस होकर उन्हें जान से मारने के लिए दूढा जा रहा है। भाजपा नेताओं के इस कृत्य की जिला कांग्रेस धोर निदा करती है। नेताओ ने कहा कि विधायक सुश्री भूरिया अपने आप मे दबंग शेरनी है, उसे खुद सुरक्षा करना आता है। उनको अगर जरा सी भी आंच आई तो जिला कांग्रेस सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन कर ईट का जवाब पत्थर से देगी। उन्होंने बताया कि गत दिनों जोबट में बड़ी संख्या में वाहनों के द्वारा हथियारबंद भाजपाई पहुंचे और वहा सभा के नाम पर आतंक मचाया और विधायक भूरिया को जान से मारने के लिए तलाशा गया। जिला कांग्रेस ने भाजपाईयों के इस तरह के कृत्य की घोर निंदा की है।
*मामा के राज में महिलाओं का हो रहा है अपमान*
नेताओ ने बताया कि जहां एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला और बेटियों की सम्मान करने की बात कहते है और भाजपाईयों को विनम्र रहने की सीख देखे है, परन्तु इस जिले में तो
उलटा चल रहा है ।महिलाओं को खुलेआम मंचो से अपमान किया जा रहा है। आपने बताया कि कांग्रेस कभी
भी धर्मांतरण के पक्ष में नही रही है, जहां भी धर्मांतरण होंगा हम खुद उसका खुलकर विरोध करेंगे। अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण हेतु कांग्रेस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ओर सहयोग किया जा रहा है। इस हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मुहिम भी चलाई जा रही है। हिंदू धर्म से जुड़े ऐसे अनेको प्रसंगों में कांग्रेस सदैव आगे रही है।फिर काग्रेस को हिंदू विरोधी कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 15 वर्षा से भाजपा की सरकार थी, तब उन्होंने धर्मान्तरण के खिलाफ ओर मसीनरियों खिलाफ क्यो नही कार्यवाही की इस मामले में जबरन विधायक भूरिया को टारगेट बनाया जा रहा है। ज्ञात है कि अलीराजपुर के पूर्व यशस्वी विधायक स्व. वेस्ता पटेल के खिलाफ भी पूर्व विधायक चौहान ने अभद्र टिपण्णी की थी। जो कि निंदनीय है। जनता को पता है कि स्व.ने क्षेत्र सहित जिले की जनता के लिए क्या किया है। स्व० पटेल क्षेत्र के विकास पुरूष थे, सर्व धर्म समभाव के साथ उन्होंने जनहित में अनेक कार्य किए ओर सभी को सुरक्षा का नेतृत्व प्रदान किया। उनके खिलाफ ऐसी टिका टिपण्णी शोभा नही देती है ।
*भाजपा नेता अपनी हार अभी तक पचा नही पा रहे है*
पटेल बंधुओं ने बताया कि आज जिले में विकास और सुरक्षा की आवश्कता है। भय एवं दहशत की नौटकी से भाजपा बाज आए। जिले में आज बाहरी क्षेत्र के कतिपय तत्व संगठन, बडी संख्या में घुम रहे है ओर आदिवासी ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे है।ऐसे तत्वों की आईडी का वेरिफिकेशन होना चाहीए तथा गांवों घुमने वाले ऐसे फर्जी लोगो के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।आपने बताया कि आलीराजपुर एवं जोबट में भाजपा विधायकों की हुई करारी हार से दोनों विधायक ओर अन्य भाजपाई बौखला गये है।वह अपनी हार अभी तक पचा नही पा रहे है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना कर जिले की फिजा खराब कर रहे है।आपने प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जिले में आतंक की राजनिति करने वाले एवं विधायक कलावती भूरिया को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपाईयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये तथा विधायक की जान माल की सुरक्षा का तत्काल प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की गिदड़ भभकी से डरने वाली नही है ।मौका आने पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।