भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
लाबरिया/धार (दिनेश राठौर) - सोमवार को सात दिवसीय भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वासुदेव जी श्री कृष्ण को टोकरी में लेकर कथा मंडप में पधारे सभी भक्तों ने भगवान के दर्शन कर जयकारे लगाए तथा मटकी फोड़ी। नंद घर आनंद भयो जय घोष के साथ भक्ति भाव में श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान पंडित पवन शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण पूर्णब्रह्म है उनके दर्शन मात्र से कलयुग में समस्त पापों का नाश होता है। देवकी के आठवें लाल बन कर कंस का वध करने व ब्रज मंडल को कंस के आतंक से मुक्त करने के लिए जेल में आधी रात भगवान प्रकट हुए। वासुदेव देवकी की कठिन तपस्या के बाद भगवान प्रकट। कथा में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ नाच गान करते हुए जन्म उत्सव मनाया गया।बड़ी संख्या में भक्तगणो ने शामिल हो कृष्ण जन्मोत्सव का लाभ लिया। आसपास से बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण करने आ रहे हैं।