60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 1 मार्च से लगेगी वैक्सीन | 60 varsh se adhik umr ke logo ko 1 march se lagegi vaccine

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 1 मार्च से लगेगी वैक्सीन

धर्मगुरू प्रमुखों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों, वार्ड पार्षदों, मीडिया संघ के प्रमुखों की बैठक आज

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कोरोना टीकाकरण अभियान अंतर्गत 1 मार्च, 2021 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा। वैक्सीनेशन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने होने वाले टीकाकरण के संबंध में तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग ने बताया कि प्राप्त निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 1 मार्च से किया जाना है। जिसका शुभारंभ जिले में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। उम्र 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है उनका भी टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने जानकारी दी कि जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और उनकी उम्र 45 से 59 के बीच हैं ऐसे व्यक्ति को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर से बीमारी का प्रमाणीकरण घोषणा पत्र देना होगा। टीकाकरण की प्रक्रिया जिले बुरहानपुर में 14 केन्द्रों पर की जायेगी। शासकीय केन्द्रों पर यह टीकाकरण निःशुल्क है एवं निजी अस्पतालों में शुल्क देना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण हेतु आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। 

बैठक में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार धर्मगुरू प्रमुखों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों, वार्ड पार्षदों, सभी  मीडिया संघ के प्रमुखों से चर्चा करने हेतु एवं लोगों में जागरूकता लाने हेतु दिनांक 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 11 बजे बैठक जागरूक एवं लोगों को प्रेरित करने के संबंध में बैठक आयोजित की जायेगी। 

बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम.पी.गर्ग, शहरी विकास अभिकरण सलीम खान, सहायक परियोजना अधिकारी प्रवीण गुप्ता को टीकाकरण की तैयारियों के लिए रोस्टर बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News