पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आह्वान पर बड़ावदा नगर रहा 2 बजे तक बंद
बड़ावदा (चेतन जायसवाल) - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलनाथ जी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस अन्य वस्तु के दाम को लेकर बड़ावदा बंद किया गया साथ ही वार्ड नंबर 10 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया बस स्टैंड पर शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रशीद खान पठान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश लड्ढा गणपत माली वार्ड आईटी सेल अध्यक्ष खाजू मंसूरी जिला युवक कांग्रेस महासचिव दीपक जला प्रकाश मालवीय बंटी बोरीवाल रईस जरीना भी विजय भट्ट बद्रीलाल पांचाल सुमित हिंगड़ जगदीश प्रजापत प्रहलाद जगदीश गुर्जर वाडिया मौजूद थे तत्पश्चात नायाब तहसीलदार महोदय आनंद जायसवाल जी को राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन दिया गया।