यही हैं हमारी मिट्टी के संस्कार, प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी | Yahi hai hamari mitti ke sanskar

यही हैं हमारी मिट्टी के संस्कार, प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

यही हैं हमारी मिट्टी के संस्कार, प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में सूरीनाम के राष्ट्रपति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बार Pravasi Bharatiya Divas 2021 की थीम है 'आत्मनिर्भर भारत में योगदान'। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारतीय से जुड़ा है, एक दूसरे के प्रति अपनत्व से जुड़ा है। दुनियाभर से हजारों साथियों ने भारत को जानिए क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया है। ये संख्या बताती है कि जड़ से भले दूर हो जाएं, लेकिन नई पीढ़ी का जुड़ाव उतना ही बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है। यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं। आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।

'जब भारत ने उपनिवेशवाद के खिलाफ अपना संघर्ष शुरू किया, तो दुनिया के कई देशों ने इससे प्रेरणा ली। जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू की, तो दुनिया को इस चुनौती का सामना करने की नई ताकत मिली। आज भारत प्रौद्योगिकी का उपयोग भ्रष्टाचार को हराने के लिए कर रहा है। लाखों और करोड़ों रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। आज भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और टैक्स स्टार्ट-अप इको-सिस्टम वैश्विक क्षेत्र में अग्रणी है। COVID के दौरान भी, भारत से कई नए यूनिकॉर्न और टेक स्टार्ट-अप शुरू हुए।'

'भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है। कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में है। आज भारत एक नहीं, बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है।'

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News