टांडा का सूरज नेपाल में चमकेगा, अंतरराष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता में चयन | Tanda ka suraj nepal main chamkega

टांडा का सूरज नेपाल में चमकेगा, अंतरराष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता में चयन

पूर्व मंत्री व विधायक सिंघार ने की आर्थिक रूप से की मदद,अब नेपाल खेलने जाएगा

टांडा का सूरज नेपाल में चमकेगा, अंतरराष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता में चयन

टांडा/धार (यश राठौड़) -  टांडा के गरीब परिवार  का बेटा अब  नेपाल में होने वाले इंडो नेपाल अंतरास्ट्रीय मिट में कबड्डी में अपने जौहर दिखाएगा।आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार ने आर्थिक मदद की।

            शहीद भगतसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के म.प्र. के सिलेक्टर निरवेश वानखेड़े से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी से 27 जनवरी तक नेपाल में आयोजित हो रहे भगतसिंह इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में  भारतीय अंडर 17 कबड्डी टीम में टांडा के लड़को सूरज डालके व  राहुल(बंटी) बघेल का चयन हुआ है।  वही  ओपन टीम में  कमलेश सोलंकी का चयन हुआ है। टांडा के अम्बेडकर कॉलोनी में रहने वाला सूरज पुत्र प्रकाश डालके एक गरीब परिवार से है। इनके पिता सिलाई का कार्य करते है। बचपन से सूरज को कबड्डी खेलने का शोक रहा है। सूरज ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी को गोवा में नेशनल ओपन टूर्नामेंट में म.प्र. की टीम में भाग लिया था। जहाँ 16 स्टेटस की टीमो के बीच हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीता था। 

 सम्पूर्ण टूर्नामेंट में मेरा प्रदशर्न अच्छा रहा था। जिसको देखते हुए मेरा चयन शहीद भगतसिंह इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में भारतीय अंडर 17 कबड्डी टीम में हुआ। आर्थिक स्तिथि कमजोर होने के कारण में यहाँ नही जा पा रहा था। यहाँ जाने के लिए करीब 25 हजार का खर्च आ रहा था। गोवा जाने में भी मेरा बड़ा खर्च हो गया था। गरीब परिस्थिति होने से रुपयों की व्यवस्था नही हो पा रही थी। सूरज ने अपने मित्र सागर पिपलाज को बात बताई। सागर ने लक्की ठाकुर व अशोक मांझी से मिलवाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार से मिलवाकर बात बताई। सिंघार ने मुझे आश्वस्त करते हुए 25 हजार की सहायता प्रदान की तथा अच्छे प्रदर्शन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अब सूरज  अपने साथीयो के साथ नेपाल में खेल कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को विजय दिलाएगा।

Post a Comment

0 Comments