सेवा सदन कॉलेज में हुआ महिला अभियान सम्मान कार्यक्रम
बुरहानपुर (अमर दीवाने) - जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशानुसार सेवा सदन कालेज में आज महिला अभियान सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ की जागरूकता में जरूरी बातें बताई गई एवं महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर नोट करवाए गए। आत्मरक्षा के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्त्वपूर्ण वीडियो दिखाए गए।जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, गिरवर सिंह जलोदिया कोतवाली टी.आई., राधा यादव आर.आई., प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार कापडिया, कॉलेज स्टाफ एवं समस्त स्टूडेंट्स ऊपस्थित रहे।
0 Comments