स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं भारत माता अखंड भारत की झांकी का हुआ भव्य अनावरण
स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति द्वारा युवा दिवस पर किया गया युवाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा (शुभम सहारे) - स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण स्थानीय स्वामी विवेकानंद उद्यान चार फाटक, सन्तोषी माता मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर हिंदुत्व के प्रतीक भगवा ध्वज भी सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा फहराया गया। साथ ही अखण्ड भारत की झांकी जिसमे भारत माता की प्रतिमा बनाई गई, इसका भी लोकार्पण किया गया। समारोह में सम्बोधित करते हुए विभाग प्रचारक कन्हैया जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के संदेश आज भी पूरी दुनिया मे युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं एवं भारतीय संस्कृति का संदेश देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने कार्यक्रम में विचार रखते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से समाज को उनके विचारों से सही दिशा मिलती है। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने स्वामी विवेकानंद जयंती की बधाई देतेे हुए कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह के विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद स्मारक समिति के संयोजक अंशुल शुक्ला द्वारा किया गया। समारोह में प्रमुख रुप से विभाग प्रचारक कन्हैया जी , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर कांता योगेश सदारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, विजय पांडे, अजय शुक्ला, संजय अग्रवाल, शबनम जफर खान, प्रीति बिसेन, संतोष राय, दीपक मिगलानी, प्रवीण यादव, भारती साहू, दीपिका सल्लामे, भारती देशवाड़े, नगर मण्डल महामंत्री ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, चौधरी रामेंसिंह, मिलाप चौहान, जीत सिंह ठाकुर, कुंदन मिगलानी, कुलदीप पटेल, गज्जू भाई, अमरसिंह मरावी, जया पटेल, ममता ठाकुर, चंद्र कुमार बटके, दिनेश मालवी, गुरु धुर्वे, लोकेश डेहरिया, सूरज पटेल, शैलेन्द्र यादव, माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अधीर वर्मा, रफीक भूरा भाई, नगर निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह, ईई ईश्वर चन्देली, मिलाप चौहान, सुधीर शर्मा, राम सिंह रघुवंशी, संजय पटेल, राजेश बैस, पप्पू भाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता शहर के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित हुए ।