एसपी द्वारा थाना लालबाग का किया गया वार्षिक निरीक्षण
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - आज पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा थाना लालबाग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारियों को थाना कार्यप्रणाली मे सुधार हेतु निम्न सुझाव दिये गये:-
•साप्ताहिक डायरियों मे चाही गई जानकारियों के अनुसार प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
•लंबित अपराधो का त्वरित निराकरण।
•गुम इंसान की सुक्ष्मता से जांच कर दस्तायाबी के प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।
•अपहरण के अपराधो मे अपहृता की पतासरी हेतु सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिये गये।
• जप्ती माल का त्वरित निराकरण।
• सभी विवेचको को उच्च स्तर की व्यवसायीक दक्षता का उपयोग कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
• थाने पर आये फरियादी/ शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।
• बीट मे कार्यरत जवानो से क्षेत्र की गतिविधियों के बारे मे अधिक से अधिक सूचना प्राप्त कर थाना प्रभारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
• स्थाई/गिर./जमा./वारंट की तामिली हेतु वारंटियों के बारे मे जानकारी प्राप्त करने हेतु जवानो को ब्रीफिंग किया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा कार्य में लापरवाही जैसे-प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लघु अधिनियम, गुण्डा निगरानी चेकिंग मे लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की वेतन वृध्दि रोकने का दण्ड प्रस्तावित कर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गए।