सम्मान अभियान अंतर्गत नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में, खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - आज शहर के नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महिलाओं के सम्मान अभियान अन्तर्गत जिलें में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित एवं सशक्त करने हेतु नेहरू स्टेडियम पर 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, गोला फेक, चकती फेक एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर प्रवीण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, नगर निगम आयुक्त बी.डी.भूमरकर, नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी. वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुमन कुमार पिल्लई, आर.जी.बांगरिया जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, गोपाल चौधरी जिला क्रीडा कल्याण निरीक्षक शिक्षा विभाग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन हितेश शाह महिला एवं बाल विकास विभाग एवं आभार प्रदर्शन खेल विभाग से उमेश कोष्टा ने किया। प्रतियोगिता में जिले से 140 महिला एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कलेक्टर द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुये सभी महिला खिलाड़ियों को आव्हान किया कि आप अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सुरक्षा अभियान का सेल्फी पॉईन्ट पोस्टर का उद्घाटन सेल्फी लेते हुये किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
क्र. चयनित प्रतिभागी का नाम खेल का नाम उपलब्धि
1) वैष्णवी कुवादे 100 मीटर प्रथम
2) आरती प्रजापति 100 मीटर द्वितीय
3) मानवी लांडे 100 मीटर तृतीय।
1) वैष्णवी कुवादे 200 मीटर प्रथम
2) पिंकी डावर 200 मीटर द्वितीय
3) मानवी लांडे 200 मीटर तृतीय।
1) मीना वर्मा चकती फेक प्रथम
2) दिपीका सोनी चकती फेक द्वितीय
3) आरती प्रजापति चकती फेक तृतीय।
1) आरती प्रजापति गोला फेक प्रथम
2) वैष्णवी कुवादे गोला फेक द्वितीय
3) मीना वर्मा गोला फेक तृतीय।
1) जिला एथलेटिक्स ऐसोसिऐशन रस्साकसी प्रथम
2) ब्रम्हपुर फुटबॉल एकेडमी रस्साकसी द्वितीय
3) शास.उ मा वि, खैराती बाजार रस्साकसी तृतीय।