सहयोगी महिला तेली समाज संगठन ने मनाई स्वामी विवेकानंद, राजमाता जिजाऊ की जयंती | Sahyogi mahila teli samaj sangathan ne manai swami vivekanand rajmata

सहयोगी महिला तेली समाज संगठन ने मनाई स्वामी विवेकानंद, राजमाता जिजाऊ की जयंती

सहयोगी महिला तेली समाज संगठन ने मनाई स्वामी विवेकानंद, राजमाता जिजाऊ की जयंती

बोरगांव (चेतन साहू) - सौसर तहसील के मोहगांव नगर में सहयोगी महिला तेली समाज संगठन की हुए बैठक में संगठन ने मनाई महापुरुषों को जयंती, जिसमे संगठन की अध्यक्ष  रत्नमाला पिसे , प्राचार्य ममता वंजारी, संगठन की युवा कार्यकर्ता रोशनी सुरकार ने स्वामी विवेकानंद जी की के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि 12 जनवरी यानी मंगलवार को देश के महान दार्शनिक और विश्व में भारत के अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती इस दिन पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार और जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। 

उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। उनकी याद में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। यह आज देशभर में काम कर रहा है। परमहंस ने उन्हें मंत्र दिया सारी मानवता में निहित ईश्वर की सचेतन आराधना ही सेवा है। 

इस दौरान राजमाता जिजाऊ की भी महत्वपूर्ण बाते संगठन को बताई, बैठक में मुख्य रूप से सीमा कलंबे, वैशाली कलंबे, सविता कलंबे, तकितकर , सरोदे , गोपाल वंजारी, मनोज कलंबे, मुकेश कामडे, हेमंत कलंबे उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post