पूर्व वन मंत्री सिंघार ने किया मार्ग का भूमि पूजन | Purv van mantri singhar ne kiya marg ka bhumipujan

पूर्व वन मंत्री सिंघार ने किया मार्ग का भूमि पूजन

आजादी के बाद से पक्की सड़क मार्ग से वंचित रहे ग्रामवासी मार्ग निर्माण से उत्साहित,चेहरे पर आई खुशिया

पूर्व वन मंत्री सिंघार ने किया मार्ग का भूमि पूजन

टांडा/धार (यश राठौड़) - प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक सड़क का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने किया। आजादी के बाद से  पक्की सड़क मार्ग से वंचित रहे ग्राम खनिआम्बा की जनता मार्ग निर्माण से उत्साहित नजर आ रही थी। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार मार्ग निर्माण के लिए कई वर्षो से प्रयास रत थे। अबकी बार काँग्रेस सरकार बनने के दौरान आपने मार्ग निर्माण स्वीकृति कराया था। शुक्रवार को सिंघार एक दिन के दौरे पर टांडा क्षेत्र में आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 436. 43 लाख रुपये लागत के 11.16 किमी लंबे  राजगढ़ कुक्षी मार्ग से खनिआम्बा मार्ग निर्माण  का भूमि पूजन ग्राम खनिआम्बा में  कर ग्रामीणों को सौगात दी। इस अवसर ग्रामीण जनो ने अपने लाड़ले विधायक का ढोल मांदल की थाप पर नाचते गाते जोरदार स्वागत किया। सिंघार ने मार्ग भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों से चर्चा भी की। कार्यक्रम के बाद समीपस्थ बोरवानी तालाब का निरक्षण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी, करमसिंह मेहड़ा, स्वत्रंत जोशी, लक्की ठाकुर, राजेश पंवार, रोहित झवर, सुनील राठौड़,प्यारसिंह, छीतु मछार, वकार खान, गोल्डी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News