पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण | Police mahanirikshak jabalpur zone jabalpur ne kiya police karyalay ka varshik nirikshan

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

जबलपुर (संतोष जैन) - दिनांक 31-12-2020 को श्री भगवत सिंह चैहान पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर के द्वारा जबलपुर पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण,  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

                   इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण    श्रीमति अपूर्वा किलेदार, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पाण्डे, श्री सचिन धुर्वे  एवं रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी तथा  कार्यालय का अनुसचिवीय बल उपस्थित था।

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

                आपके कार्यालय पहुंचते ही उपस्थित गार्ड द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात पुलिस कार्यालय की स्टेनो शाखा, ओ.एम. शाखा, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा, वेतन शाखा, भवन आदि शाखाओं में भ्रमण करते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे अवलोकन करते हुये आपके द्वारा पुलिस कार्यलय के नये भवन का प्रस्ताव तैयार कर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।  

                      आपने कार्यालय की साफ सफाई एवं रिकार्डो का रख रखाव अच्छा पाया, साथ ही आपने पुलिस कार्यालय में कार्यो का सम्पादन करने वाले सम्बंधित शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों से शाखा के कार्य के सम्बंध मे चर्चा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments