जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई | Jila jabalpur main padast seva nivratt hue police adhikariyo ki bhavbhini vidai

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

जबलपुर (संतोष जैन) - दिनाॅक 31-12-2020  की शाम पुलिस कार्यालय जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला जबलपुर अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेश तिवारी, श्री शम्भू प्रसाद पाण्डे, प्रधान आरक्षक श्री नरेश कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक श्री राशि रमण तिवारी को  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.),  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल  खाण्डेल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल,  तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

                      पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) एवं   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सेवा निवृत्त हो रहे परिवार के लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे  हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 38 साल से लेकर 43 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे , आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, आपने अपने स्वास्थ को बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें , यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post