महिला एवं बाल विकास द्वारा पुलिस परीक्षा चयन हेतु युवतियों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया | Mahila evam bal vikas dvara police pariksha chayan hetu yuvatiyo ke liye pustakalay ka shubharambh

महिला एवं बाल विकास द्वारा पुलिस परीक्षा चयन हेतु युवतियों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास द्वारा पुलिस परीक्षा चयन हेतु युवतियों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - आज दिनांक 19 जनवरी 2021 मंगलवार को महिला एवं बाल विकास द्वारा शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाली युवतियों को पुलिस सेवा में भेजने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में युवतियों को परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा रही है महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती विनीता लोढा़ के मार्गदर्शन में तथा एहतेशाम अंसारी की देख-रेख में इसमें आज इन युवतियों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती विनीता लोढा़ द्वारा किया गया। इसमें श्रीमती लोढा ने सर्वप्रथम फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया तत्पश्चात पूजन अर्चन करने के बाद युवतियों को पढ़ने हेतु पुस्तकें वितरण की गई।जिससे की युवतियां पुलिस परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त कर सके इस हेतु श्रीमति लोढ़ा ने पढ़ाई को लेकर समझाइश भी दी और बताया कि तुम्हें फिजिकल तो निकालना ही है साथ में पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहना है तथा पुस्तकें समय पर लेने व जमा कराने हेतु निर्देश भी दिए गए। एहतेशाम अंसारी , वनिता सिंधु, बरखा  सहित सभी छात्राएं उपस्थित थीं।          

                           जिम के व्यायाम के लिए ट्रेनर अमानत खान, श्रवण यादव, पूरब परवर, उपस्थित रहे तथा रिटर्न की तैयारी कराने हेतु बजरंग माली,पवन माली, सूर्य प्रकाश, निशांत आदि द्वारा रिटर्न की तैयारी कराई जा रही है।

                                                                                          यह जानकारी महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post