जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान खरीदी का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। जिसके चलते मुख्य शाखा बालाघाट के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति लिंगा, नाहरवानी, शाखा किरनापुर अंतर्गत मोहगांवखुर्द धान खरीदी केंद्रों का श्री एस.के. शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2021 को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों, केन्द्र प्रभारियो, तौलको से चर्चा की गई। साथ ही धान खरीदी के सबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये धान उपार्जन नीति के तहत पात्र किसानों से धान खरीदी हेतु निर्देशित किया गया। श्री शुक्ला ने इस अवसर पर किसानों से सीधे संवाद किया और धान खरीदी व्यवस्था को देखा। इस दौरान श्री पी.जोशी विपणन अधिकारी भी उपस्थित रहे।