जयपाल मुंडा एवं सावित्री बाई फुले की जयंती (जयस) कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई
मनावर (पवन प्रजापत) - आज जयस संगठन मनावर द्वारा मनावर मेला मैदान मे जयपाल मुंडा एवं सावित्री बाई फुले की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई !जयस प्रभारी सुनील चौहान द्वारा जयपाल मुंडा एवं सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई ।जयस प्रभारी श्री सुनील चौहान ने बताया की आदिवासियत के कट्टर पैरोकार, ICS के अधिकारी औऱ देश को हॉकी का गोल्ड दिलाने वाले व संविधान सभा के सदस्य रहे महान स्वतंत्रता सेनानी जयपालसिंह मुंडा जी एवं शोषित-वंचित नारी शक्ति के लिए सर्वप्रथम शिक्षा के द्वारा खोलने वाली महान विदुषी माँ सावित्रीबाई फुले की जन्मजयंती पर इन दोनों ही शख्सियत को नमन एवं वंदन।हम सब मिलकर जयपालसिंह जी मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर आदिवासियत और उसके माध्यम से प्रकृतिवाद को मजबूत करें और महान विदुषी माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर नारी शिक्षा के प्रसार एवं प्रचार के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।उक्त कार्यक्रम मे मनावर जयस अध्यक्ष श्री सुनील इस्के, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम इस्के, सिंघाना से श्री कमल जी बुंदेला, दिनेश मुवेल, मनावर से सुनील चौहान , सुनील अलावा, सुखदेव नर्गेश, राजा वास्केल, हीरालाल बघेल, राकेश मुवेल, सुरेश भूरिया, प्रेम मौर्य, बाकानेर से सुलेमान चाचा एवं समस्त जयस कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए ।