कलेक्टर ने दिये मृत पक्षियों के संबंध में जांच के आवश्यक दिशा-निर्देशन | Collector ne diye mrat pakshiyo ke sambandh main janch ke avashyak disha nirdesh

कलेक्टर ने दिये मृत पक्षियों के संबंध में जांच के आवश्यक दिशा-निर्देशन

जिससे बर्ड फ्लू रोग को फैलने से रोका जा सके

कलेक्टर ने दिये मृत पक्षियों के संबंध में जांच के आवश्यक दिशा-निर्देशन

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - राज्य शासन पशुपालन विभाग के निर्देशों के  परिपालन में बुरहानपुर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वन विभाग, आयुक्त नगर पालिका निगम, सीएमओ शाहपुर/नेपानगर समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। 

जारी निर्देशानुसार बर्ड फ्लू रोग उतभेद की स्थिति में नियंत्रण एवं शमन की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। पालतू पक्षी मुर्गी एवं मुर्गी उत्पाद केन्द्र, जलाशयों में एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखी जायें। बड़ी संख्या में मृत्यु की स्थिति में निकटतम पशु चिकित्सा संस्था को सूचित करें एवं उनके सैंपल विभाग को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। संक्रमित क्षेत्र का सेनेटाइजर करवायें। मृत पक्षियों एवं संक्रमित सामग्री (खाद्य पदार्थ बर्तन आदि) का डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन किया जाये। हमेशा गलब्स का उपयोग किया जाये। मृत पक्षी संक्रमित सामग्री को कम से कम 5 फुट गहरे गढ्डे में डिस्पोजल किया जायें। डिस्पोजल हेतु मृत पक्षी को सामग्री के नीचे नमक व चूने की पर्त बिछाकर उसी प्रकार ऊपर भी नमक एवं चूने की पर्त के मध्य सामग्री को दफनाया जाये। गढ्डे की पूर्ति के पश्चात गड्ढे को खोदने से बचाव हेतु पत्थर व कांटे ऊपर रखें। 

संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। जिला नियंत्रण कक्ष कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बुरहानपुर में स्थिापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07325-241322 एवं डॉ.एम.एच.अंसारी (तकनीकी सहायक) मो.नं. 91112-79992 से संपर्क कर सकते है एवं लैब टेक्निशीयन बसंत भावसार मो.नं. 99778-39000 विकासखण्ड स्तरीय नियंत्रण कक्ष पशु चिकित्सालय में स्थापित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post