चिड़ियाघर में दर्शक जल्द देख पाएंगे एक्जॉटिक पक्षियों को | Chidiya ghar main darshak jal dekh paenge exotic pakshiyo ko

चिड़ियाघर में दर्शक जल्द देख पाएंगे एक्जॉटिक पक्षियों को

चिड़ियाघर में दर्शक जल्द देख पाएंगे एक्जॉटिक पक्षियों को

इंदौर (ब्यूरो रिपोर्ट) - नवलखा स्थित चिड़ियाघर में तैयार हो रहे पक्षी घर (वॉक इन एवायरी) को यहां घूमने जाने वाले दर्शक भी देख पाएंगे। इस पक्षी घर में दर्शकों के आसपास पक्षी उड़ते हुए दिखाई देंगे। यह पक्षी घर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका शुभारंभ नगर निगम द्वारा किया जाने वाला है।

वर्तमान में इस पक्षी घर में 22 प्रजाति के 250 पक्षी आ गए हैं। इसमें एक्जॉटिक प्रजाति के कई पक्षी रखे जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा चिड़ियाघर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 980 वर्ग फीट में यह पक्षी घर बनाया गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले पक्षी रखे गए हैं। इसके अलावा पक्षी घ्ार में अगले दो से तीन दिन में हैदराबाद, औरंगाबाद व बेंगलुरु से ग्ाोल्डन फिंचेस, मकाऊ के तीन पेयर्स, हयासिन, गाला काकाटू, सल्फरक्रेस्ट काकाटू पक्षी आने वाले हैं। फिलहाल इस पक्षी घर को तैयार किया जा रहा है।

चिड़ियाघर में दर्शक जल्द देख पाएंगे एक्जॉटिक पक्षियों को

चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक अभी इसे दर्शकों के लिए शुरू नहीं किया गया है। पक्षी घर का शुभारंभ होने के बाद दर्शक भी यहां के पक्षियों को देख पाएंगे। इस पक्षी घर को जंगलनुमा डोम में बनाया जा रहा है। इनमें रखे जाने वाले पक्षियों की जानकारी के बोर्ड भी तैयार कर लगाए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले दर्शकों को इसके बारे में जानकारी मिले।

अभी ये पक्षी है अभी चिड़ियाघर में

चिड़ियाघर में अभी लव बर्ड, मास्क्ड लवरी, बजरीगर, 25 से 30 देशी तोते, 25 एलेक्जेंडर पेराकिट, सिल्वर फिजेंट व गोल्डन फिजेंट जैसे कई पक्षी है जिन्हें पिंजरों में रखा गया है। इसके अलावा बड़े पक्षियों में आस्ट्रिच, इमू व केशोवरी जैसे पक्षी भी हैं।

कोविड के कारण दर्शकों की संख्या है कम

चिड़ियाघर में अभी सामान्य दिनों में दो से ढाई हजार दर्शक आ रहे हैं जबकि कोविड-19 के पहले चिड़ियाघर में सामान्य दिनों में तीन से साढ़े तीन हजार दर्शक आते थे। इसी तरह पहले वीकेंड पर 22 हजार दर्शक पहुंचते थे। पिछले वीकेंड पर चिड़ियाघर में आठ से नौ हजार दर्शक ही पहुंचे। पिछले वर्ष एक जनवरी पर चिड़ियाघर में 32 हजार दर्शक पहुंचे थे लेकिन इस सिर्फ 22 हजार दर्शक ही पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News