भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मे जबलपुर को मिले प्रमुख पद | Bhajpa pradesh karykarini main jabalpur ko mile pramukh pad

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मे जबलपुर को मिले प्रमुख पद 

सुमित्रा बाल्मीकि उपाध्यक्ष आशीष नंदनी प्रदेश मंत्री अखिलेश कोषा अध्यक्ष नियुक्त

संगठन होगा मजबूत

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मे जबलपुर को मिले प्रमुख पद

जबलपुर (संतोष जैन) - मंत्रिमंडल में जबलपुर को शामिल नहीं करने से बनी नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अपनी टीम में जबलपुर को महत्व दिया है कार्यकारिणी में चार प्रमुख पद शहर को दिए हैं जिसके माध्यम से सभी वर्गों व राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की टीम में सुमित्रा बाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष दुबे व विधायक नंदनी मरावी को प्रदेश मंत्री अखिलेश जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है इसी के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष का पद भी जबलपुर के खाते में गया है यह पद पूर्व विधायक डॉ कैलाश जाटव दिया गया है जबलपुर के ही हैं गोटेगांव से पूर्व विधायक रहे हैं नई कार्यकारिणी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से जारी नाराजगी दूर करने की कोशिश भी की गई है संगठन में जातीय समीकरणों को साधने के साथ ही महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है


 संगठन होगा मजबूत



 लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के प्रयासों से संगठन और अधिक मजबूती से काम करेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post