बीडी शर्मा के अधिकारों पर पहरा, शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को समन्वय का जिम्मा | BD sharma ke adhikaro pr pehra

बीडी शर्मा के अधिकारों पर पहरा, शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को समन्वय का जिम्मा

प्रदेश भाजपा में आर एस एस की तर्ज पर पहली बार लागू हुई व्यवस्था

बीडी शर्मा के अधिकारों पर पहरा, शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को समन्वय का जिम्मा

भोपाल (संतोष जैन) - मध्यप्रदेश में अब सत्ता और संगठन के समन्वय के सारे सूत्र राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के हाथों में खास यह है कि प्रदेश संगठन और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के अधिकारों पर भी शिव प्रकाश का पहरा होगा यानी हर निर्णय के पहले शिव प्रकाश की मंजूरी अनिवार्य होगी  दिलचस्प यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के बीच समन्वय का काम भी अब इनके जरिए होगा दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का केंद्र यानी हैडक्वाटर भोपाल कर दिया गया है साथ ही शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का प्रभार दिया गया है आर एस एस की तर्ज पर पहली बार भाजपा में यह व्यवस्था की गई है इससे अब शिव प्रकाश भोपाल में ही रहेंगे हर महीने उनकी यहां उपस्थिति रहेगी साथ ही वह किसी भी राज्य के दौरे के लिए जाएं लेकिन फिर वापस भोपाल ही आएंगे इससे मध्य प्रदेश में सत्ता संगठन का केंद्र शिव प्रकाश हो जाएंगे खासतौर पर प्रदेश संगठन में प्रत्येक निर्णय में अब शिव प्रकाश की मंजूरी मायने रखेगी 

बीडी शर्मा के ऊपर अब चार नेता

नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के ऊपर प्रदेश स्तर पर ही 4 नेता हो जाएंगे इसके तहत प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और सह प्रभारी पंकजा मुंडे विश्वेश्वर टुडे हैं इसके बाद अब शिवप्रकाश सबसे ऊपर होंगे

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News