23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म तिथि मनाई | 23 january ko netaji subhash chand bosh ki janm tithi manai

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म तिथि मनाई

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म तिथि मनाई

अंजड़ (शकील मंसूरी) -  नगर के बस स्टैंड स्थित सूभाष पार्क पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म तिथि मनाई। इस अवसर पर अंजड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रणछोड़ भाई जी जीराती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव भाई धनगर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के पी सिंह ठाकुर कार्तिकेय चौहान नगर परिषद के सीएमओ मया राम सोलंकी जी संजय पाटीदार जितेंद्र वर्मा राजू पाल अंबाराम दरोगा शंकर पाटीदार विजय नेहरा तथा ब्लॉक कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता ओम दादा हाजी इनायतुल्लाह नईम भाई शकील मंसूरी तथा सालक राम यादव और अन्य सभी कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके सन 1947 से पहले ही हमारे देश के कई प्रांत को आजाद करवा लिया था।  हमारे देश का पहला आजाद झंडा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही फहराया था। आज उनका जन्म दिवस है आइए इस परम वीर योद्धा को हम नमन करें।

*सुभाष चंद्र बोस*

खून  के  बदले  आजादी  लो, देश प्रेम  का नारा  था।

हे  सुभाष, हे  परमवीर,  हर  दुश्मन तुमसे हारा था।

जय  हिन्द  हमारा  नारा  था। यह हिन्द प्राण से प्यारा था।

सबसे  पहले  देश  का  झंडा, तुमने  ही फहराया था।

अंग्रेजों  से  महायुद्ध कर, अपना  शौर्य दिखाया  था।।

जर्मनी  से बर्मा, जपान तक, जय हिन्द  का नारा था।

हे  सुभाष, हे परमवीर, हर  दुश्मन तुमसे  हारा था।।

Post a Comment

Previous Post Next Post