टांडा के बेटे ने माइनस 13 डिग्री तापमान में 12500 फ़ीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
टांडा/धार (यश राठौड़) - टांडा के बेटे गौतम निर्मल जैन ने माइनस 13 डिग्री तापमान में हिमालय की एक 12500 फ़ीट की चोटी पर तिरंगा फहराया है। यह कीर्तिमान रचने वाले टांडा के वह सभवतः एक ही है। जानकारी के अनुसार बिकट स्पोर्टस और ट्रैक एडवेंचर्स के द्वारा अनेक राज्यो से कुल 32 युवाओं न हिस्सा लिया। जिसमे से एक टांडा के गौतम पिता निर्मल कुमार जैन भी थे। 32 युवाओं में से सिर्फ 8 सदस्य ही सबसे ऊंची चोटी पर पहुचकर तिरंगा फहराया है। जिसमे गौतम जैन टांडा,दिल्पेश रमेश जैन इंदौर,लवेश सुनील जैन इंदौर,आशी सुनील जैन,निखिल मकवानी पंजाब,गोरी शंकर तमिलनाडु,हिमांशु चेन्नई ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने चुनोतियो के बीच माइनस 13 डिग्री तापमान में हिमालय की केदारकंठ चोटी(12500 फ़ीट) पर चढ़ कर तिरंगा फहराया है।