व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस | Vyaktitv vikas se hi desh ka vikas hoga

व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे है। इन प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। बुरहानपुर जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस शामिल  हुई। श्रीमती चिटनिस ने वर्ग के पंचम सत्र में व्यक्तित्व और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ओर बताया कि व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी रीढ़ मानते हुए सम्मान करती है। जो व्यक्तित्व विकास से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के बल पर ही आज देश के सबसे बड़े राजनैतिक पार्टी के रूप में भाजपा है। भाजपा ने व्यक्तित्व के आधार पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से जातिवाद प्रथा को समाप्त कर सांस्कृतिक व धर्मनिरपेक्ष को बढ़ावा दिया। इससे देश का निरंतर विकास हो रहा है। एकात्म मानवतावाद को मजबूती मिली। कार्यकर्ता अच्छे व्यक्तित्व से ही समाज का निर्माण कर सकते हैं।

व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को आत्मसात करते है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर अच्छे समाज और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता लगे है। कार्यकर्ताओं को इस अभ्यास वर्ग से जीवनशैली में बदलाव आएगा। सम्मान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं पर भी भागीदारी बढ़ जाती है जिसका निर्वहन अच्छे राष्ट्र के निर्माण में करना है। तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाया जा सकता है।

व्यक्तित्व विकास से ही देश का विकास होगा-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस

पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है, प्रवक्ता होता है। भविष्य में इन्हीं कार्यकर्ताओं से नेतृत्व निकलकर आता है। प्रशिक्षण की बदौलत साधारण कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच जाता है, यह बात हमारे नेताओं ने साबित की है। इसीलिए बीजेपी में कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी अपने विचार से कार्यकर्ताओं को अवगत करा सके, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रशिक्षण वर्ग में सीखी गई बातें हमें बहुत आगे तक ले जाती हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ-बूथ तक अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर सके, इसके लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश सेवा व जन सेवा है, क्योंकि सेवा से बड़ा कर्म व धर्म कुछ भी नहीं होता। भारत देश सिर्फ भूखंड ही नहीं, बल्कि मां का स्वरूप है। मां के सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा, कार्यकर्ता पार्टी का इतिहास न भूलें। पूरे विश्व में भारत को श्रेष्ठ देश बनाना है। राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। दूसरे दल सिर्फ बोलते हैं, परंतु भाजपा काम कर दिखाती है।

मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल ने कहा कि अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उमंग के साथ पार्टी के कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता आएगी। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया  जिसमें प्रत्येक सत्र में अलग-अलग वक्ताओं द्वारा अलग-अलग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, निवृत्तमान नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, त्रिलोक पटेल, मुकेश शाह, यशवंत वाढे़, राजा जंगाले, पवन राजे, अमित परमेकर, चेतन चौहान, विनायक सहगल, मोहित शाह, आनंद पाटीदार, श्रीमती कविता मोरे, सावित्री बत्रा, ईश्वर चौहान, जयंत मुंशी, राजेश जैन, सुनील शाह, विशाल सेठिया, जतन सेठिया, मुकेश पाटीदार, सदु गुप्ता, नरेश सोमैया, प्रभाकर महाजन, संतोष सांवले, किशोरी भंवरे, अनिल विस्पुते, गौरव शुक्ला, संतोष वारुडे़, शांतनु पाटीदार, प्रशांत रावतोले, अंकित व्यास, राजेश महाजन, राकेश सावकारे, रवि भावसार, राहुल ठाकुर, चेतन शाह, अक्षय काले, सपना पाटीदार, संगीता भावसार, अर्चना वर्मा, नीमा पीलिया सहित पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्तागण मौजूूद थे।

Post a Comment

0 Comments