राऊ नगर परिषद में सपाक्स पार्टी लड़ेगी चुनाव | Rau nagar parishad main sapaks party ladegi chunav

राऊ नगर परिषद में सपाक्स पार्टी लड़ेगी चुनाव

राऊ नगर परिषद में सपाक्स पार्टी लड़ेगी चुनाव

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) -  आज  12 दिसंबर  शनिवार को सपाक्स पार्टी के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक मिश्रा  ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सपाक्स पार्टी  आगामी राऊ  नगर परिषद  चुनाव में  15 पार्षद, व  नगर परिषद  अध्यक्ष के  चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। एवं सदस्यता अभियान चलाकर जो भी सपाक्स पार्टी विचार धारा का समर्थन करते है पार्टी में  उन्हें सदस्य बनाएगी ।चुनाव लड़ने के  इच्छुक उम्मीदवार  आवदेन जमा करे। पार्टी द्वारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर पार्टी उम्मीदवारो का चयन करेगी। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष  जीतेन्द्र शर्मा, मनीष दिवकर,  संजय भोपलेकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post