राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के निमित्त प्रभात फेरी का आयोजन | Ram janmbhumi nidhi sangrah abhiyan ke nimit prabhat feri ka ayojan

राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के निमित्त प्रभात फेरी का आयोजन

राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के निमित्त प्रभात फेरी का आयोजन

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 31 दिसंबर गुरुवार को राम जन्मभूमि निधि संग्रह समर्पण अभियान के अंतर्गत शिवाजी नगर बस्ती से पांच दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन करने का तय किया था ।जिसके संयोजक कल्याण सिंह के मार्गदर्शन में श्री राम मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी की शुरुआत होकर हाऊसिंग कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः इसी स्थान पर विश्राम लेती है। 

राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के निमित्त प्रभात फेरी का आयोजन

प्रभात फेरी आयोजन का आज दूसरा दिवस रहा। 

जन जागरण के उदेश्य से इस यात्रा का आयोजन हो रहा है सुबह सुबह नगर में वातावरण राममय होने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। 

विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम की धुन का उच्चारण किया जाता है शंख, घड़ियाल, झान मंजीरे, ढपली, लेकर सभी राम भक्त बड़े उत्साहित होकर शामिल होते है। 

शिवाजी नगर बस्ती प्रचार प्रमुख शुभम् पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर राम रतन पटेल नगर पुजारी राजू महाराज, लखनलाल जी मालवीय, जगदीश साहू, महेश बघेल, मनोहर यादव, नितिन जी, लाखन सिंह हाडा, मुरली सिसोदिया, काशीनाथ रखूंडे, जितेंद्र कुमार शर्मा, यादव सर झंकृत शर्मा आदि वरिष्ठ एवं युवा साथी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post