पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पाटिल के प्रयासों से एक रुपया कम हुआ मंडी शुल्क
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास रंग लाए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल से अनुरोध करने के बाद मंडी शुल्क में एक रुपए की कमी कर दी गई है। पहले मंडी शुल्क डेढ़ रुपए तक वसूला जा रहा था। अब इसे कम कर के 50 पैसे कर दिया गया है। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी समिति प्रभारी सचिव जयराम वानखेड़े ने आदेश जारी किए। ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया किसानों की समस्या से कृषि मंत्री कमल पटेल को अवगत कराया था। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और किसानों की समस्या का निराकरण किया अब किसानों को एक रुपए का मंडी शुल्क जमा कराना होगा। आदेश में कहां गया है कि राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा दिनांक 14 नवंबर 2020 से दिनांक 14 फरवरी 2021 तक अधिसूचित कृषि उपयोग की कीमत के प्रत्येक ₹100 पास वर्तमान मंडी सहित रुपए 1.5 के स्थान रुपए 0.5 नियत की गई। उललेखनीय है कि भोपाल प्रवास के दौरान श्री पाटिल ने मान कृषि मंत्री से भेंट की थी। श्री पाटिल ने किसानों के हित में लिए निर्णय के लिए कृषि मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।