पार्टी के हर कार्यकर्ता को रीति नीति से अवगत होना जरूरी : मनोज लधवे | Party ke har karykarta ko riti niti se avgat hona jaruri

पार्टी के हर कार्यकर्ता को रीति नीति से अवगत होना जरूरी : मनोज लधवे

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, आमजन के बीच जाएं तो बताएं भाजपा किस तरह कर रही विकास में सहयोग

पार्टी के हर कार्यकर्ता को रीति नीति से अवगत होना जरूरी : मनोज लधवे

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पार्टी ने एक गाइडलाइन तय की है। जिसके तहत कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगा और उसे पार्टी की हर नीति मालूम होगी तो वह आमजन के बीच पहुंचकर पार्टी का सही प्रेजेंटेशन कर सकता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा की रीति-नीति और विकास की गाथा से अवगत होना चाहिए।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को कही। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश स्तर से गाइड लाइन जारी हुई है। जिसमें कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाने का संकल्प लिया गया है, ताकि वह आमजन के बीच जाएं तो पार्टी के बारे में बता सकें कि म.प्र. और देश में आमजन के लिए क्या क्या प्रयास कर रही है। शासन की प्रत्येक योजनाओं के बारे में हर कार्यकर्ता को ज्ञान रखना भी जरूरी है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक कार्यकर्ता सशक्त बने ताकि आने वाले समय में भी पार्टियां इसी तरह आगे बढे।

*दो दिन तक चलेगा प्रशिक्षण वर्ग*

मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन रविवार को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भाजपा का इतिहास और विकास, भारत की वैचारिक मुख्यधारा, हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, भाजपा व हमारा दायित्व, व्यक्तित्व विकास इन विषयों पर प्रशिक्षण हुआ। वर्ग में जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व महापौर अतुल पटेल, डॉ.मनोज माने, मनोज तारवाला, मुकेश शाह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post