मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्वाचन संपन्न
राजोद (रामलाल सगित्रा) - मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्वाचन 27 दिसंबर को भोपाल में संपन्न हुए! मतदान पश्चात प्रांताध्यक्ष पद पर लछीराम इंगले, महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष गौतम मणि अग्निहोत्री एवं सचिव पद पर राजीव शर्मा, विनय सिंह चौहान, ओम पाटोदिया, अरुण कुमार मिश्र, शेषमणि दुबे भारी मतों से विजई हुए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर ममता राठौर, अखिलेश मेहता, नंद कुमार शुक्ल, महेन्द्र जैन, मनोज गुप्ता, अशोक दीक्षित एवं महिला सचिव के पद पर कुसुम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी धार सहित जिलाध्यक्ष मनमोहन उपाध्याय एवं समस्त तहसील, ब्लाक की कार्यकारिणी द्वार बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Tags
dhar-nimad