कलेक्टर ने किया वारासिवनी एवं कटंगी के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण | Collector ne kiya varasivni evam katangi ke dhan kharidi kendro ka nirikshan

कलेक्टर ने किया वारासिवनी एवं कटंगी के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

खरीदी गई धान का तेजी से उठाव करने के निर्देश

कलेक्टर ने किया वारासिवनी एवं कटंगी के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 30 दिसंबर को वारासिवनी एवं कटंगी तहसील के धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से खरीदी गई अधिक धान का डंप होने के कारण उन्होंने धान का तेजी से उठाव करने के निर्देश दिये है। जिससे धान खरीदी प्रभावित न हो सके। निरीक्षण के दौरान वारासिवनी एसडीएम श्री संदीप सिंह एवं कटंगी एसडीएम श्री रोहित बम्होरे भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया वारासिवनी एवं कटंगी के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

     कलेक्टर श्री आर्य ने आज 30 दिसंबर को वारासिवनी तहसील के अंतर्गत वारासिवनी, सावंगी, खापा, रामपायली एवं झालीवाड़ा तथा कटंगी तहसील के अंतर्गत चिकमारा, आगरवाड़ा एवं अतरी-सावंगी के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर तौल, बारदाने एवं किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से धान की खरीदी शासन के मापदंडों के अनुसार ही की जाये। तौल के समय निर्धारित मात्रा से अधिक धान न तौली जाये। यदि धान में नमी अधिक हो और कचरा अधिक हो तो किसानों को सलाह दें कि वे धान को अच्छी तरह से सूखाकर एवं साफ कर लायें।

     कलेक्टर श्री आर्य ने खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों को किये जा रहे भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर धान का अधिक डंप न होने देने एवं खरीदी गई धान का तेजी से उठाव करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोदाम एवं केप में धान के पहुंचने के साथ ही किसान के खाते में राशि जमा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता पायी जायेगी तो दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

Post a Comment

0 Comments