आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न
चाँद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - ब्लाक कांग्रेस कमेटी चांद के निर्देशन में गोदर देव मंदिर प्रांगण में परसगांव एवम् गुमगांव क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त तत्वधान में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश महादोले जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मेघराज पटेल , सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवनारायण पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष हरि नागवंशी की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी होने वाले चुनाव पर विशेष चर्चा और रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती ओर एकता पर जोर दिया गया। चुनाव में माननीय कमलनाथ जी के निर्देशों व वरिष्ठ जनों के मार्ग दर्शन और सर्वसम्मति को ही सर्वमान्य माना जाए इस बात पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के मनोज पटेल, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री कलीराम पटेल, सचिव विनोद वरपेट, मदन रघुवंशी, मेर सिहं रघुवंशी, किशोर मंगरोल, अंकित मंगरोल सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।